राज्य
18-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबईकरों की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में पिछले कुछ दिनों से कई तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी दरवाज़े पर खड़े होकर स्टंट किए जा रहे हैं, तो कभी जगह को लेकर यात्रियों के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। लेकिन अब ट्रेन में अश्लीलता की खबर सामने आई है। जी हाँ, मुंबई की एक लोकल ट्रेन में एक महिला ने पुरुषों के डिब्बे में घुसकर अश्लील डांस किया और कुछ यात्रियों के साथ अभद्रता भी की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है। यहीं नहीं, यह भी पता चला है कि उस महिला ने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी डांस किया और आरोप है कि इस दौरान उक्त महिला ने वहां खड़े एक व्यक्ति को पीट दिया। वायरल हो रहे एक क्लिप में, ब्लैक टॉप और ग्रे जींस पहनी एक महिला एक व्यक्ति से बहस करती दिख रही है। वीडियो में वह वयक्ति फोन पर बात करता हुआ दिख रहा है। महिला उस व्यक्ति पर उसके साथ बदतमीज़ी करने और उसे पीटने का आरोप लगाती दिख रही है। संजय/संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस