बिलासपुर (ईएमएस)। ग्राम पेण्डरवा में महिला समिति कुर्मी समाज के तत्वावधान में 16 से 23 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को ग्राम की माता-बहनों द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कथावाचक पं. देवशरण दुबे (नरगोड़ा वाले) द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की स्थापना की गई। कलशयात्रा में ग्राम पेण्डरवा की सरपंच अंजनी बाई सहित आसपास के ग्राम लक्षनपुर, गोंदइया, ओकलाही एवं चुमकवां की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश कश्यप, विमल कश्यप, रामप्रकाश कश्यप एवं रोहित कश्यप हैं, जबकि मुख्य जजमान के रूप में राजेश कश्यप एवं श्रीमती दीपा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भागवत पूजन में लतेलराम कश्यप, राजकुमार धीवर, गौरी कश्यप, संध्या, लता, विद्या कश्यप, पुष्पा कश्यप, शत्रुहन कश्यप, प्रीतम धीवर, विष्णु कश्यप, बसंत कश्यप और संतोष कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह धार्मिक आयोजन गांव में आध्यात्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दे रहा है। श्रद्धालु पूरे सप्ताह कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। मनोज राज 18 मार्च 2026