पूछताछ में आरोपियो ने कहा-गलत पते पर पहुंचे इसी बात को लेकर हुआ झगड़ा भोपाल(ईएमएस)। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के एडीजी राजा बाबू सिंह के बंगले के बाहर गाली-गलचौ कर हंगामा करने वाले दोनों आरोपियों को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने सीसीटीवी फुटेज ओर वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुचं गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। एडीजी राजाबाबू ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। पत्र में उन्होनें अपनी जान को खतरा होने का जिक्र भी किया है। पुलिस के मुताबिक पीएचक्यू प्रशिक्षण शाखा के एडीजी के बंगले के बाहर 17 मार्च की सुबह दो अज्ञात युवक कार से एडीजी के त्रिलंगा स्थित घर के बाहर पहुंचे थे। एक युवक कार से डंडा लेकर उतरा और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को गाली देने लगा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके घर के बाहर कार से आए बदमाशों ने उन्हें धमकाया था,आरोपियों के हाथ में डंडे थे। - ट्रैनिंग के दौरान आरक्षको को राचरित्र मानस और गीता पाठ पढ़ाने के निर्दिश उल्लेखनीय है की राजा बाबू नए आरक्षकों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रामचरित्र मानस और गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के बाद चर्चा में आए थे। इसके साथ ही उन्होनें मदरसो में छात्रों को कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह भी दी थी। इतना ही नहीं, प्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में सुबह की शुरुआत दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से करने का निर्देश भी दिया गया था। - नवाचारो से कुछ लोगो के नाराज होने की जताई शंका उनके इन धार्मिक और वैचारिक प्रयोगों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में पहले से ही बहस छिड़ गई थी। एडीजी राजा बाबू सिंह को शंका जाहिर की थी, कि ट्रेनिंग सेंटर में किय गये नए नवाचारों से कुछ लोग नाराज है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन प्रयोगों से नाराज लोगों ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - आरोपियो ने कही गलत पते पर पहुचंने की बात थाना पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के नाम नितेश चौरसिया और रूद्राक्ष यादव बताये गये हैं, दोनों आपस में दोस्त हैं, और भोपाल के रहने वाले हैं। दोनो युवक प्रायवेट काम करते हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गलत पते पर पहुंच गए थे, और इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस दोनों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है की आरोपियों का एडीजी के कर्मचारियों से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। जुनेद / 18 मार्च