क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। डीएलएस महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि संस्थान के दो होनहार खिलाड़ी रोशनी वैष्णव और अभिषेक जायसवाल का चयन ऑल इंडिया जूडो चैंपियनशिप हेतु विश्वविद्यालय टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रोशनी वैष्णव बीएससी गणित तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, जबकि अभिषेक जायसवाल एमए इतिहास के विद्यार्थी हैं। दोनों खिलाड़ी विश्वविद्यालय टीम के कोच विद्येन्दु शुक्ला के साथ पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं। उनसे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। चेयरपर्सन निशा बसन्त शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक साथ दो खिलाडय़िों का चयन संस्थान की खेल प्रतिभा, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा, विनायक शर्मा, उमेश जाधव, राकेश दीक्षित, सुनीता द्विवेदी, नीतीश शर्मा सहित समस्त आचार्यगण एवं स्टाफ ने भी खुशी व्यक्त करते हुए खिलाडय़िों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोज राज 18 मार्च 2026