क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल के जवानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर पूर्व सैनिकों की संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व जवान शामिल हुए और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त जवानों के लिए चिकित्सा सुविधाओं में सुधार को प्रमुख मुद्दा बताया गया। सदस्यों ने कहा कि वर्षों तक देश की सेवा करने वाले जवानों को सेवानिवृत्ति के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य (पोस्ट-ट्रॉमा केयर) के लिए पृथक कार्यालय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव झेल चुके जवानों को उचित सहायता मिल सके। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि ड्यूटी के दौरान किसी सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल जवान की मृत्यु होने पर गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी को सामाजिक सम्मान के रूप में अनिवार्य किया जाए, जिससे शहीदों को उचित सम्मान मिल सके। ये रहे उपस्थित बैठक की अध्यक्षता नारायण कौशिक ने की। इस अवसर पर अमित कुरई एवं रायन काशीक अध्यक्ष, मिश्रीलाल खांडे मुंगेली, विष्णु प्रसाद बिलासपुर, राकेश रोशन साह, समीर, जगसिंह ध्रुव, चंद्रशेखर सिंह, मोहन सेठ डहारे, संत कुमार खांडे, मनमोहन लाल, देव प्रसाद, श्यामसुंदर, बालकृष्ण सिंह प्रधान, अनिल कुमार खांडे, राजेंद्र कुमार वर्मा, लखन लाल टंडन,के ले वर्मा,काशी नाथ यादव पूर्व जवान मौजूद रहे। मनोज राज 18 मार्च 2026