- 7 वाहन जब्त, जेसीबी-हाइवा पर भी गिरी गाज - जब्त वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया बिलासपुर (ईएमएस)। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में चलाए गए व्यापक जांच अभियान में 7 वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी और चकरभाठा में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अमले ने कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मु?ीपार और रहंगी समेत कई क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान कई जगहों पर अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले सामने आए। इस कार्रवाई के दौरान खनिज इंस्पेक्टर राजू यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रेत, मुरुम और पत्थर के अवैध काम का खुलासा कार्रवाई के दौरान कोनचरा क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। वहीं सिलपहरी में साधारण पत्थर के अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी और एक हाइवा को पकड़ा गया। इसके अलावा चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम के अवैध परिवहन में लगे 3 हाइवा भी जब्त किए गए। बिना नंबर दौड़ रही गाडय़िां खनिज विभाग की कार्रवाइयों के दौरान यह भी सामने आ रहा कि अवैध परिवहन में लगे कई वाहन बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं। कई मामलों में वाहन चालकों द्वारा नंबर प्लेट हटाने या उसमें छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है, ताकि पहचान से बचा जा सके। मनोज राज 18 मार्च 2026