क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अ.भा. तैलिक साहू राठौर महासभा जबलपुर द्वारा कर्मा जयन्ती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। विगत दिवस संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शैलेष साहू के मुख्य आतिथ्य एवं डा. भैयालाल साहू लालमाटी की अध्यक्षता में विजय नगर स्थित सरदार पटेल गार्डन में, माँ कर्मा देवी की जयन्ती उल्लासपूर्वक मनाई गई। संगठन की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती वर्षा साहू, जबलपुर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती खुशबू साहू का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। आयोजन में संगठन की सभी मातृशक्तियों के साथ-साथ पुरुषों में प्रमुख रूप से देवेन्द्र साहू, दिनेश साहू पत्रकार, अशोक साहू कन्तोरा, प्रकाश साहू मिलौनीगंज, राजेश साहू राजू, मोहन साहू कन्तोरा, पप्पू साहू दुर्गा स्वीट्स, अभिषेक साहू एम.आर., निकांत साहू, अर्थव साहू एवं आकाश साहू फिजियोथेरेपिस्ट आदि सम्मानितजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। अंत में आभार प्रदर्शन महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती संगीता साहू ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 18 मार्च 2026/ 02.19