खेल
18-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। मैदान पर अपनी शांत कप्तानी के लिए “कैप्टन कूल” के नाम से लोकप्रिय रहे धोनी निजी जिंदगी में काफी रिजर्व स्वभाव के माने जाते हैं। इसलिए उनके बारे में प्रशंसकों को ज्यादा कुछ नहीं पता चलता है पर अब आईपीएल में सीएसके की ओर से खेले इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने कहा है कि धोनी हुक्का पीने के शौकीन हैं। बिलिंग्स के अनुसार आईपीएल टूर्नामेंट में धोनी होटल के कमरे में हुक्का पीते हैं और टीम के एक खिलाड़ी उनके लिए हुक्का तैयार करता है। बिलिंग्स के अनुसार ये हुक्का उनक लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद तैयार करते हैं। उनके अनुसार, आईपीएल के दौरान टीम के अधिकतर खिलाड़ी मैच के बाद होटल के बार में जाकर समय बिताते थे। जिससे की मैच के तानव से उबर सकें। इस दौरान खिलाड़ियों को गपशप का भी अवसर मिल जाता था पर धोनी इससे अलग रहते हुए एकांत में हुक्का पीते थे। वह कभी भी बार में जाते नहीं दिखे। धोनी के लिए हुक्का सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि टीम को एक-साथ जोड़े रखने का भी तरीका रहा है। बिलिंग्स और कोच माइकल हसी ने कहा कि धोनी का होटल रूम टीम के लिए पूरे समय किसी लाउंज जैसा रहता है, क्योंकि धोनी प्रशंसकों की भीड़ के कारण होटल बार या किसी कैफे में नहीं जा सकते, इसलिए वो अपने रूम को ही अपनी अलग जगह बना लेते थे। बिलिंग्स के अनुसार धोनी को हुक्का पसंद था और वे इसका आनंद अपने कमरे में ही उठाते रहते थे। उनके पास इसके लिए एक अलग स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहता था, जो हुक्के से जुड़ी सभी तैयारियों का ध्यान रखता था। इस हुक्का डिप्लोमेसी के कारण सीएसके आपस में जुड़ी रिती थी। ईएमएस18 मार्च 2026