गुना (ईएमएस) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने शिवपुरी, अशोकनगर एवं गुना जिले के तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार 18 मार्च को प्रातः वह शिवपुरी स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर HPV हेल्थ केयर सुविधा का शुभारंभ किया साथ हि उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में होने वाली व्यवस्थाओं को देखकर सराहना की। रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रयास से मध्यप्रदेश सरकार एवं रोटरी रीजनल मेडिकल स्वास्थ सेवा मिशन तथा श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन’ के अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक शिवपुरी में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिवस हजारों रोगियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। जिसमें दिल्ली एम्स, गुजरात, इंदौर सहित बड़े शहरों से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा गंभीर से गंभीर रोगियों का इलाज किया ओर निःशुल्क दवाइयां वितरण कर उचित परामर्श दिया। शिवपुरी स्वास्थ शिविर में गुना से रोटरी सदस्य इंजीनियर एस के सक्सेना, भाजपा नेता एवं रोटरी शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, अशोक दहीभाते, इंजी एस के राजोरिया, के एन बंसल, शिवनारायण विरथरे सहित रोटरी सदस्यों ने सम्मिलित होकर शिविर में सहायता की। विकास जैन ने बताया कि इस शिविर में आधुनिक तकनीक और दक्ष चिकित्सकों के समन्वय से मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार दिया जा रहा हे। यह स्वास्थ्य शिविर प्रदेश के दूरदराज़ और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।(सीताराम नाटानी ईएमएस)