क्षेत्रीय
18-Mar-2026


सरायकेला(ईएमएस)।सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंर्तगत खाप्परसाही गांव स्थित प्राथमिक स्कुल भवन के छज्जा गिरने व तीन बच्चों के घायल होने के मामले पर बुधवार को जिला शिक्षा अधिक्षक कैलाश प्रसाद मिश्रा, बीईईओ दिनेश दंडपाट,बीपीओ सांत्वना जेना, अभियंता श्रीकांत कवि ने स्कूल का निरीक्षण किया और भवन की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों सहित मुखिया दुबराज पुर्ति की सहमति से गांव के ही आंगनबाडी भवन में स्कूल को शिफ्ट कर दिया गया।गुरूवार से बच्चे आंगनबाडी में ही जाएंगे और वहीं पर स्कूल संचालित होगा।निरीक्षण के पश्चात डीएसई सहित अन्य अधिकारीयों ने घायल बच्चों के घर पहुंच कर उनका हाल चाल पुछा तो बच्चों ने ठीक होने की बात कहा। प्राथमिक विद्यालय खाप्परसाही में 40 वर्ष पुराने भवन में अब स्कूल संचालित नही होगा और उसके जगह दो कमरा व बरामदा वाला नया स्कूल भवन का निमार्ण होगा इसकी ऑन स्पॉट स्वीकृति दे दिया गया है। भवन का निमार्ण आंगनबाडी भवन के पास खाली पड़े तीस डिसमिल जमीन पर बनेगा। भवन निमार्ण की स्वीकृति मिलने पर मुखिया दुबराज पुर्ति द्वारा मुखिया फंड़ से शौचालय व बोरिंग का निमार्ण करने की बात कहा गया ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना नही पड़े। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मिति से नये स्कूल भवन निमार्ण करने की मांग रखी गयी जिस पर मुखिया सहित अधिकारीयों ने सहमति जतायी।खाप्परसाही स्कूल में हुई घटना के बाद बुधवार को स्कूल के बच्चे पेड के नीचे ही पठन पाठन कर रहे थे इसके बाद बच्चों ने मध्यान्ह भोजन भी खाया। अधिकारी पहुंचने के पश्चात ग्रामीणों की सहमति से स्कूल को छुट्टी कर दिया गया वहीं गुरूवार से आंगनबाडी भवन में स्कूल संचालित होगा। कर्मवीर सिंह/18मार्च/26