ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर में चल रहे सडकों के निर्माण कार्यों एवं साफ सफाई का निरीक्षण अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने किया तथा गंदगी मिलने पर जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने वार्ड क्र. 19, 21 एवं 22 अंतर्गत पिंटो पार्क से सैनिक कॉलोनी मैन रोड तक, प्रगति विहार, हरी पुरम में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया निर्माण कार्य के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा तय समय पर कार्य पूर्ण हो। इसके बाद वार्ड क्र. 23 में स्थित सरकारी मल्टी सुरेश नगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स का निरीक्षण किया एवं मल्टी से संबंधित सीवर, पानी, सफाई आदि कार्याे का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड क्र. 19 में सैनिक कॉलोनी गेट से पेट्रोल पंप सब्जी मण्डी पिंटो पार्क चौराहा तक मुख्य मार्ग के दोनो साइड पर जगह-जगह गंदगी एवं कचरे के ठिये पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा क्षेत्र क्र. 08 के जेडएचओ एवं वार्ड क्र. 19 के डब्ल्यूएचओ एवं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।