क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर गुना (ईएमएस)। जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोदा में चोरों ने एक साहसी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर को निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल कीमती जेवरात चोरी किए, बल्कि पकड़े जाने के डर से पीडि़त परिवार को उनके ही कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर कैद कर दिया। कुंडी लगाकर की इत्मीनान से चोरी फरियादी भूरा यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ नीचे के कमरे में सो गया था, जबकि उसकी मां पानबाई यादव ऊपर के कमरे में सोई थीं। बुधवार सुबह 5 बजे जब भूरा की नींद खुली, तो उसने पाया कि उसके कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई है। अनहोनी की आशंका होने पर उसने अपने भाई कृष्णभान को फोन कर कुंडी खुलवाई। लाखों के जेवरात पार जब परिवार ऊपर के कमरे में पहुंचा, तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोडक़र उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, चार हाय और चांदी का कमर पेठा व चेन सहित अन्य पुराने कीमती जेवर पार कर दिए। आशंका जताई जा रही है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। बमोरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। - सीताराम नाटानी