क्षेत्रीय
18-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के पश्चिमी उपनगर अँधेरी के साकीनाका इलाके में हिट एंड रन केस में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। ईद के लिए दुबई से मुंबई आया 17 साल का लड़का साकीनाका की नाहर सोसाइटी में अर्टिगा कार चला रहा था। तेज स्पीड में अर्टिगा कार ने टू-व्हीलर चला रहे प्रतीक माने और उसके भाई सुमित को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साकीनाका पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग कार चालक को हिरासत में ले लिया और उसके साथ मौजूद मोहम्मद खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग कार चालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। संजय/संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस