राजनांदगांव (ईएमएस)। नगर के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,सांसद श्री संतोष पाण्डे तथा महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिको को हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि का त्योहार हमे माता की पूजा अर्चना व उपासना का संदेश देती है तथा गुडीपडवा त्योहार हमारी संस्कृति एवं विरासत पर जोर देते हुये सामाजिक सद्भावना तथा अखंडता को बनाये रखने में महती भूमिका निभाती है। उन्होंनंे कहा कि चैत्र नवरात्रि में नव दिनोें तक माता की अराधना व पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही हिन्दू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है। हिन्दू नव वर्ष के कलेण्डर के आधार पर ही हम हिन्दू लोग धार्मिक त्योहार एवं व्रत मनाते है। उन्होंने इस पावन पर्व पर नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह, सांसद श्री पाण्डे तथा महापौर श्री यादव ने इस पावन प्रसंग पर बताया कि चौत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि की निर्मिति हुई, इसलिए इस दिन हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है। इस दिन को संवत्सरारंभ, गुडी पडवा, विक्रम संवत् वर्षारंभ, युगादी, वर्ष प्रतिपदा, वसंत ऋतु प्रारंभ दिन आदि नामों से भी जाना जाता है। यह दिन महाराष्ट्र में ‘गुडीपडवा’ के नाम से भी मनाया जाता है। गुडी अर्थात् ध्वजा। पाडवा शब्द में ‘पाड’ का अर्थ होता है पूर्णय एवं ‘वा’ का अर्थ है वृद्धिंगत करना, परिपूर्ण करना। इस प्रकार पाडवा शब्द का अर्थ है, परिपूर्णता। धर्म संस्कृति के इस पर्व पर उन्होंने शुभकामनाएं दी है। निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा पार्षदो ने नागरिकों को गुडीपडवा व हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी हजारो वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति के त्यौहारों को मनाकर अपने जीवन में खुशहाली लाना है। ईएमएस/मोहने/ 18 मार्च 2026