क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | कलेक्टर भिण्ड ने आज नगर परिषद रौन का औचक भ्रमण कर सफाई व्यवस्था व नाली-नालों की पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पानी की पाइपलाइन बिछाने से खोदी गई सड़कों का शीघ्र रेस्टोरेशन सुनिश्चित कराएं। साथ ही जहां-जहां लाइन बिछाई गई है, वहां स्पष्ट मार्किंग करवाएं ताकि भविष्य में रखरखाव आसान हो। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, नगर परिषद के सीएमओ व स्टाफ के साथ पैदल भ्रमण किया। मुख्य बाजार व वार्डों में नालियों की सफाई की स्थिति देखी। कई जगहों पर जलभराव व कचरा जमा होने पर सफाई कराने निर्देश दिए।