क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- जिला पंचायत अध्यक्ष भिण्ड ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भिंड ( ईएमएस ) | जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भिण्ड में संचालित जिला ई-वेक्सीन स्टोर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।