राज्य
18-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय प्रिंसिपल सेक्रेटरी (ज्यूडिशियल) समीर कुलश्रेष्ठ द्वारा जारी सूचना के अनुसार सीनियर एडवोकेट पदनाम के लिए पात्र वकीलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन फार्म 2025 के नये नियमों के अनुसार 17 अप्रैल तक रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के ईमेल आईडी पर सभी आवश्यक दस्तावेज़ के साथ जमा किए जा सकेंगे। जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन वकीलों ने पूर्व में इस पदनाम के हेतु आवेदन कर रखा हैं उन्हें भी पुन: 2025 के नए नियमों अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एमपी हाईकोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। आनंद पुरोहित/ 18 मार्च 2026