राज्य
18-Mar-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा गोवध निवारण अधिनियम में वांछित तीन गौकशी करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौकशी से संबधित उपकरण बरामद किये है। थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा गोवध निवारण में वांछित अपराधी संजीद पुत्र हवलदार निवासी मौहल्ला चौराहान कस्बा पिलखना थाना अकराबाद,शादाब पुत्र नौशे खां निवासी मौहल्ला शेखान कस्बा पिलखना थाना अकराबाद,फरमान पुत्र शमशुद्दीन निवासी मौहल्ला बजरिया कस्बा पिलखना थाना अकराबाद को गोकशी की घटना मे प्रयुक्त कट्टे में एक रस्सी, दो पल्ली, एक तराजू, एक बांट, सात पैकिट ,एक गंडासा, एक लकडी का गुटका, एक पत्थर का सिलबट्टा, दो पेचकसनुमा स्क्रू, चार प्लास्टिक के कट्टे एवं तीन नाजायज छुरा व आटो सहित थाना क्षेत्र अकराबाद से गिरफ्तार किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 18 मार्च 2026