भोपाल (ईएमएस) । कटनी के थाना बरही क्षेत्र में करैला बस स्टैण्ड के पास मोटर साईकिल चालक ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी है, जिसमे 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-03-2026 को दोपहर 03:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बरही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक श्याम नारायण एवं पायलेट शुभम सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अनियंत्रित मोटर साईकिल चालक ने बस स्टैण्ड के पास राहगीर महिला को टक्कर मार दी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती करवाया। जहाँ घायल बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा है। जुनेद/18 मार्च2026