राज्य
18-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री संजय सिह, अति.पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्री मयूर खंडेलवाल , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्रीमति शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय नगरीय पुलिस भोपाल के निर्देशन मे आरोपीयो की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया । दिनांक 19.01.2026 फरियादिया नगमा खान पति अल्ताफ खान उम्र 27 साल निवासी म.न.92 अमर दाल मील के पास लक्ष्मीगंज जहागीराबाद भोपाल कि रिपोर्ट पर आरोपी अमन नेपाली, फैजान व नोफिल के विरुध्द अप क्र 16/2026 धारा 109,115(2),118(1),296(ए),3(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी फाहद उर्फ नौफिल को दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष दो आरोपी अमन उर्फ नेपाली व फैजान उर्फ खजूर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे । आरोपी अमन उर्फ नेपाली व फैजान खजूर के द्वारा दिनांक 12/03/2026 को नेशनल डेयरी के पास तिराह नूर महल रोड कोतवाली मे फरियादी मोहम्मद अल्ताफ पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 25 साल निवासी म.न. 26 गली नं. 03 जवाहर कालोनी ऐशबाग भोपाल पर प्राणघातक हमला किया गया जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप क्र 43/2026 धारा 109 (1),351(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया । दिनांक 17.03.2026 को मूखबीर की सूचना पर आरोपी अमन उर्फ नेपाली पिता बबलू उर्फ रहीस खान उम्र 24 साल निवासी म.न. 226 अलजामीया मस्जिद के पास कबीटपुरा टीलाजमालपुरा भोपाल को थाना टीलाजमालपुरा पुलिस व थाना तलैया पुलिस टीम के द्वारा ऐयरोसिटी गाँधी नगर से घेराबंदी कर पकड़ा बाद पूछताछ मे आरोपी अमन उर्फ नेपाली द्वारा थाना तलैया मे तथा थाना कोतवाली मे की गयी घटनाओ को अपने साथी के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया गया विवेचना के दौरान घटना मे प्रयुक्त एक लोहे की छुरी आरोपी अमन उर्फ नेपाली की निशादेही पर विधिवत जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कि आरोपी अमन उर्फ नेपाली पूर्व से आदतन अपराधी है। श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल के द्वारा आरोपी को धारा 129 बीएनएसएस मे दिनांक 02/10/25 से आगामी 03 वर्ष के लिये बाउण्ड ओव्हर के आदेश किया गया था जो आरोपी द्वारा बाउण्ड ओव्हर उल्लघंन करने पर से धारा 141(1)(ख) बीएनएसएस के तहत भी कार्यवाही की गयी है। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड- अमन उर्फ नेपाली पिता बबलू उर्फ रहीस खान उम्र 24 साल निवासी म.न. 226 अलजामीया मस्जिद के पास कबीटपुरा टीलाजमालपुरा भोपाल (01) अप क्र 234/2022 धारा 379 भादवि थाना मंगलवारा (02) अफ क्र 302/2022 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली (03) अप क्र 1190/2022 धारा 379 भादवि थाना निशातपुरा (04) अप क्र 840/2022 धारा 201,379 भादवि थाना हनुमानगंज (05) अप क्र 237/2024 धारा 296,115(2),351(3) बीएनएस थाना टीलाजमालपुरा (06) अप क्र 168/2025 धारा 351(3),115(2),296(2),118 बीएनएस थाना टीलाजमालपुरा (07) अप क्र 16/2026 धारा 109,115(2),118(1),296(ए),3(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट थाना तलैया (08) अप क्र 43/2026 धारा 109, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. थाना कोतवाली फरार आरोपी- फैजान उर्फ खजूर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक डहेरिया,उनि कमलेश रैकवार,उनि राधेलाल,प्रआर 2676 संतोष सिह ,प्रआर 3645 पुष्पेन्द्र सिह ठाकुर प्रआर 36 सुनील तिवारी आर 986 धर्मेन्द्र रघुवंशी आर 2556 पवन तिवारी आर 3659 प्रयाग कुमार,आर 3836 देवेन्द्र जाट आर 1661 अमित दुबे थाना टीलाजमालपुरा से- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय,प्रआर 241 कृष्णपाल सिह, प्रआर 807 नरेश, प्रआर 1029 जगत ,आर 4599 जितेन्द्र,आर 2545 अरविन्द थाना कोतवाली से- थाना प्रभारी निरीक्षक काशीराम कुशवाह उनि मुंशीलाल सहेरिया उनि दयाशंकर पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही । जुनेद/18 मार्च2026