इन्दौर (ईएमएस) श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस में कल 20 मार्च से 21 मार्च 2026 तक दो दिवसीय भव्य मंगल शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुलभसागरजी महाराज के पावन आशीर्वाद से, परम पूज्य श्रुत संवेगी श्रमण मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज मुनिश्री अप्रमित सागर जी महाराज मुनिश्री सहज सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर ससंघ के पावन सान्निध्य में यह महोत्सव संपन्न होगा। मयंक जैन ने सकल जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस महोत्सव में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने आनंद पुरोहित/ 18 मार्च 2026