बैरुत (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब और ज्यादा खतरनाक हो रहा है, जहां सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों पर भी हमले हो रहे हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए ताजा हवाई हमलों ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। लेबनान की राजधानी बेरूत में बुधवार तड़के इजराइली हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई। रिपोर्ट के अनुसार करीब 6 लोगों की मौत हो गई व 24 लोग घायल हुए हैं। कई लोग अब भी हमले मुख्य रूप से कई शहरी इलाकों में हुए, जहां रिहायशी इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत टीमों ने मलबे से मानव अवशेष बरामद किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में भी दो और एयरस्ट्राइक किए इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। यह हमला तब हुआ जब इजराइल और हिज्जुबला के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नागरिक इलाकों पर हमले युद्ध को और खतरनाक बना सकते हैं। आशीष दुबे / 18 मार्च 2026