राज्य
18-Mar-2026


जबलपुर (ईएमएस)। जिला बार एसोसिएशन ने 30 फ़ीसदी महिला आरक्षण लागू कर दिया है। मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला बार संगठन आरक्षण लागू करने वाला पहला जिला बना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला बार एसोसिएशन ने कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित किया है। इसके लिए 10 साल की वकालत होना अनिवार्य है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा, संविधान में संशोधन किया गया है। किसी भी आपराधिक मामले में अधिवक्ता को 5 साल या अधिक की सजा सुनाई गई है। ऐसी स्थिति में उसे मतदान का अधिकार नहीं रहेगा। नए अधिवक्ताओं के लिए जिला बार संगठन की प्रारंभिक दो वर्ष की सदस्यता अस्थाई मानी जाएगी। एस जे/18मार्च2026