:: ग्रुप लीग मुकाबलों में वरीयता प्राप्त पैडलर्स का दबदबा; अभय प्रशाल में दिग्गजों ने दर्ज की एकतरफा जीत :: इंदौर (ईएमएस)। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में म.प्र. टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित यूटीटी 87वीं सीनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्य टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरुष एवं महिला एकल वर्ग के ग्रुप लीग मुकाबलों में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के साथ मेजबान मध्य प्रदेश के शिवम सोलंकी, अद्विका अग्रवाल और हिमानी चतुर्वेदी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अभय प्रशाल में खेली जा रही इस राष्ट्रीय स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग में मध्य प्रदेश के शिवम सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के ऋषभ सिंह को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसी क्रम में पीएसपीबी के अनुभवी एंथनी अमलराज ने तमिलनाडु के पी. वधिवेलन को 3-0 से पराजित किया। तमिलनाडु के पी. अभिनाथ ने उत्तराखंड के पार्थ सिंह को, बंगाल के पुनीत बिस्वास ने हिमाचल प्रदेश के राघव सूद को, आईडीएडीए के अभिमन्यु मित्रा ने पंजाब के जसप्रीत सिंह को और हरियाणा के डी. वेस्ली ने नागालैंड के ए. जमीर को 3-0 के समान अंतर से मात दी। आरएसपीबी के अनिरबन घोष ने राजस्थान के सागर वर्मा को, दिल्ली के यशांश मलिक ने केटीटीए के ए. एल को और तेलंगाना के मो. अली ने एफसीआई के सी. शर्मा को 3-0 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। ग्रुप लीग के अन्य मुकाबलों में दिल्ली के आर्जव गुप्ता ने अंडमान निकोबार के आलोक बोरा को 3-1 के संघर्षपूर्ण मुकाबले में परास्त किया। आरएसपीबी के प्रियांश सुरेश ने आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास को, पीएसपीबी के सौरभ साहा ने पोंडिचेरी के जे. मिरांडा को, एएआई के राजेश पाटिल ने बंगाल के जयदीप अधिकारी को और तमिलनाडु के सेंथिल कुमार ने बंगाल के सोम्यजीत सरकार को 3-0 से शिकस्त दी। बंगाल के अनिकेत चौधरी ने पंजाब के आयुष गंभीर को, असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने हरियाणा के वासु को और महाराष्ट्र के कुशल चोपड़ा ने पंजाब के ए. मित्तल को 3-0 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया। वहीं बंगाल के जे. भट्टाचार्यजी ने पंजाब के हर्ष सहगल को 3-1 से और दिल्ली के शिवजीत लांबा ने पंजाब के हर्षित शर्मा को 3-1 से पराजित किया। महाराष्ट्र के दानी ने मणिपुर के एम. कायमेन को और उड़ीसा के सार्थक आर्य ने उत्तर प्रदेश के युवराज सिंह को 3-0 से हराया। महिला एकल वर्ग के ग्रुप लीग मुकाबलों में मेजबान मध्य प्रदेश की अद्विका अग्रवाल ने झारखंड की पी. भामरा को और हिमानी चतुर्वेदी ने लद्दाख की स्वेनिस को 3-0 से पराजित कर दबदबा बनाया। बंगाल की सोम्या दास ने हरियाणा की प्रियंका दास को 3-0 से और उत्तर प्रदेश की वर्तिका भरत ने मध्य प्रदेश की सुमैय्या सुल्तान को 3-0 से हराया। तेलंगाना की वरुणी जायसवाल ने बिहार की अनन्या कुमारी को 3-1 से मात दी, जबकि तमिलनाडु की एम. हासिनी ने कर्नाटक की श्रुति देसाई को और महाराष्ट्र की श्रुति अमृते ने मध्य प्रदेश की आरवी जैन को 3-0 से परास्त किया। दिल्ली की वृशिका मुद्गल ने उत्तर प्रदेश की सुहानी अग्रवाल को, आरएसपीबी की मुनमुन कुंडू ने नागालैंड की जेड. रामी को और तमिलनाडु की श्रेया आनंद ने उत्तर प्रदेश की ओत विशाखा को 3-0 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। स्पर्धा के अंतिम दौर के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की अवनि त्रिपाठी ने बंगाल की एम. हलदर को, हरियाणा की स्नेहा भोमिक ने पोंडिचेरी की अनन्या बर्डे को और आरबीआई की निखत बानो ने मध्य प्रदेश की अंशिका महाजन को 3-0 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र की सेनोरा डिसूजा ने उत्तर प्रदेश की अंबिका गुप्ता को 3-0 से हराया। तमिलनाडु के सिद्धेश पांडे ने झारखंड के एस. चक्रवर्ती को 3-1 से मात दी, जबकि तमिलनाडु के सोलियन ने मध्य प्रदेश के देवांश त्रिपाठी को, असम के भास्कर गोइन ने बंगाल के अरीता साह को और हरियाणा के सार्थक गांधी ने छत्तीसगढ़ के आयुष शर्मा को पराजित किया। तमिलनाडु के टी. सरमुघम ने अंडमान निकोबार के ए. श्रीनिवास को 3-0 से हराया। बंगाल की प्रिया तालुकदार ने पंजाब की गुलशन कौर को 3-1 से, असम की भावना कश्यप ने पंजाब की के. अरोरा को 3-0 से और गुजरात की एम. जायसवाल ने असम की लीजा सेकिया को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रकाश/18 मार्च 2026