राष्ट्रीय
18-Mar-2026


नईदिल्ली (ईएमएस) । कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ ही इसका असर सारे देश में दिखने लगा है। होटल और रेस्टोरेंट ने खाने नाश्ते और अन्य खाद्य पदार्थ के रेट बढ़ा दिए हैं। एक सर्वे के अनुसार 50 फीसदी से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट ने खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ा दिए हैं। रेहडी पटरी मैं खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने 10 से लेकर 25 फ़ीसदी तक दाम में वृद्धि कर दी है।वहीं रेस्टोरेंट ने भी लगभग 25 फ़ीसदी दाम बढ़ा दिए हैं। कामकाजी व्यक्तियों को जो बाहर खाना खाते हैं, या नाश्ता करते हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को महंगी कीमत में खाद्य पदार्थ खरीदना पड़ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को बड़ी तकलीफ हो रही है। सरकार को इस मामले में तत्काल दखल देने की जरूरत है। एस जे/18मार्च2026