राष्ट्रीय
18-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की अगुवाई वाली नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस शुरुआती सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें अधिकांश उम्मीदवार मालदा और मुर्शिदाबाद क्षेत्रों से हैं। हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि बाकी उम्मीदवारों की पूरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। गौरतलब है कि हुमायूँ कबीर को पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी और एजेयूपी का गठन किया। अब उनकी रणनीति खास तौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने और टीएमसी के पारंपरिक वोट बैंक को चुनौती देने की है। सुबोध/१८-०३-२०२६