राष्ट्रीय
18-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। रेलवे अब से ट्रेन संख्या 12219/12220 एलटीटी-सिकंदराबाद-एलटीटी दुरंतो एक्सप्रेस को संशोधित संरचना के साथ चलाएगा। विवरण इस प्रकार है- * ट्रेन संख्या 12219/12220 एलटीटी-सिकंदराबाद-एलटीटी दुरंतो एक्सप्रेस की संशोधित संरचना * एक एसी फर्स्ट, चार एसी-2 टियर, 13 एसी-3 टियर और दो जनरेटर कार। * ट्रेन संख्या 12219 एलटीटी-सिकंदराबाद दुरंतो एक्सप्रेस एलटीटी से संशोधित संरचना के साथ दिनांक 25.04.2026 से चलेगी। ट्रेन संख्या 12220 सिकंदराबाद-एलटीटी दुरंतो एक्सप्रेस सिकंदराबाद से संशोधित संरचना के साथ दिनांक 24.04.2026 से चलेगी। इन ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों पर ध्यान दें। संतोष झा- १८ मार्च/२०२६/ईएमएस