क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- स्थानीय उत्पादों और हुनर की सराहना गुना (ईएमएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने गुना में आयोजित “जिज्जी की पंचायत” कार्यक्रम में सहभागिता की। यह पहल आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित है, जिसमें स्थानीय स्तर पर महिला स्व-सहायता समूहों एवं उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाती है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से वार्तालाप किया और उत्पादों को भी खरीदा। आजीविका दीदियों के उत्पादों को मिला प्रोत्साहन कार्यक्रम में उन्होंने आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे कपड़े, शिल्प सामग्री एवं अन्य वस्तुओं को देखा और उन्होंने ठंडे पानी का मटठा भी खरीदा। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने महिला उद्यमियों और आजीविका दीदियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों, अनुभवों और चुनौतियों के बारे में जाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। FDDI छात्रों के हुनर की सराहना, फुटवियर खरीदा कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने एफडीडीआई (FDDI) गुना के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके कौशल एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार सृजनकर्ता बनने की सीख दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा और प्रोत्साहन स्वरूप एक जोड़ी फुटवियर भी खरीदा। गुना के गुलाब की प्रदर्शनी ने किया आकर्षित उन्होंने गुना में आयोजित गुलाब प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय गुलाब की गुणवत्ता एवं विविधता की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुना का गुलाब अपनी विशिष्ट पहचान के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होना चाहिए। गुना के प्रसिद्ध धनिया एवं स्थानीय उत्पादों में दिखाई रुचि, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने गुना के प्रसिद्ध उत्पाद धनिया की भी सराहना की तथा उसके उत्पादन और खेती की प्रक्रिया के बारे में स्थानीय किसानों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धनिया सहित अन्य स्थानीय उत्पाद भी खरीदे।इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुंबा,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत सहित अन्य उपस्थित रहे । -सीताराम नाटानी