क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- जिले के दो केंद्रों में चल रहा है मूल्यांकन कार्य कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के दो मूल्यांकन केन्द्रों में 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन 2452 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। दूसरे दिन दसवीं के 3478 व बारहवीं के 1670 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। मूल्यांकन कार्य में दसवीं के 117 व बारहवीं के 78 शिक्षक शामिल रहे। आने वाले दिनों में जांची गई कॉपियों के साथ मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या में भी वृद्धि होगी। हाई और हायर सेकेंडरी के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के साडा कन्या हायर सेकेंडरी और एनसीडीसी आत्मानंद स्कूल में शुरू हो चुकी है। मूल्यांकन के लिए दोनों के केंद्र में 378 शिक्षक पहुंचे। मूल्यांकन से पहले शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से तय किए गए नियम से अवगत कराया है। शिक्षकों को बताया गया कि मूल्यांकन के बाद प्रत्येक पृष्ठ के अंकों को सावधानी पूर्वक जोड़ना है, कुल प्राप्तांक को अंकों व शब्दों में लिखना आवश्यक है। साडा कन्या स्कूल में मूल्यांकन के पहले मंडल की ओर से जारी गाइडलाइन को विस्तार से जारी देने के लिए बैठक आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक यह सुनिश्चत करें कि मूल्यांकन कार्य गंभीरता से किया जाना है। सभी शिक्षकों मंडल की ओर से जारी की गई माडल उत्तर पुस्तिका प्रदान की गई है। जिसके अवलोकन के बाद मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पेज में अंको को स्पष्ट लिखें। जिस पृष्ठ को विद्यार्थियों ने खाली छोड़ दिया है। साडा कन्या स्कूल में मूल्यांकन के लिए पहले चरण में हाई स्कूल की 44,446 और हायर सेकेंडरी की 17,471 कापियां मूल्यांकन के लिए बोर्ड से मिली है। पहले दिन शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए पांच से सात कापियां दी गई। पहले चरण में प्राप्त कापियों को 15 दिन के भीतर मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन के नोडल अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि मूल्यांकन को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अनिवार्य सेवा में शामिल किया है। आमतौर पर देखा जाता है कि मूल्यांकन के लिए जिन शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई होती है वे अनुपस्थित रहते हैं। इससे मूल्यांकन कार्य में देरी होती है। मूल्यांकन के दौरान शासकीय अवकाश में भी मुल्यांक मूल्यांकन कर्ताओं को सेवा देना अनिवार्य किया गया है। 19 मार्च / मित्तल