राज्य
19-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कस्टम्स ने बैंकॉक से आए 4 यात्रियों, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है, से 64 करोड़ रुपये की कीमत का 64 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा ज़ब्त किया है। खास खुफिया जानकारी और एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) प्रोफाइलिंग के आधार पर, एजेंसी ने एक यात्री को रोका और उसे हिरासत में ले लिया। उसके सामान की तलाशी के दौरान, 64.394 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जो एक उच्च-गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ है। एक अधिकारी ने बताया कि ज़ब्त किए गए इस प्रतिबंधित सामान की कीमत अवैध बाज़ार में लगभग 64.39 करोड़ रूपये आंकी गई है। ये गांजा चार यात्रियों से बरामद किए गए, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल था और ये सभी बैंकॉक से आए थे। चारों व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहल ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। संजय/संतोष झा- १९ मार्च/२०२६/ईएमएस