व्यापार
19-Mar-2026


मुंबई (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। ईरान ने रास लफान इंडस्ट्रीज ‎सिटी कतर पर मिसाइल हमला किया, जबकि इजराइल ने साउथ पेअर गैस फील्ड ईरान को निशाना बनाया। ये क्षेत्र दुनिया के प्रमुख एलएनजी और गैस उत्पादन केंद्र हैं। इन हमलों से स्ट्रेअ आफ होर्मुज में सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार कर 111 डॉलर प्र‎ति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। एशिया में फिजिकल ऑयल की कीमत 130–170 डॉलर प्र‎ति बैरल तक पहुंच चुकी है, जबकि रिफाइंड प्रोडक्ट्स जैसे जेट फ्यूल 220 डॉलर प्र‎ति बैरल से अधिक बिक रहे हैं। सतीश मोरे/19मार्च ---