राज्य
19-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 54 धाम शाखा प्रयागराज बस्ती (जिला-बद्रीनाथ) इन्दौर द्वारा आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का गौरवशाली आयोजन स्कीम 54 विजय नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर उद्यान में किया गया। इस उत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर संघचालक महेश चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज पूजन और भारतमाता, संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी और गुरुजी श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। चौधरी ने अपने उद्बोधन में इस तिथि के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और सम्राट विक्रमादित्य ने विजय पताका फहराई थी। कार्यक्रम में स्वयंसेवक तथा समाज जन सम्मिलित हुए। उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया गया कि वे घरों पर भगवा ध्वज फहराएँ, दीप जलाएँ और तिलक लगाकर अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाएँ। कार्यक्रम का सफल संचालन नितिन मोरे एवं कैलाश चंद्र कोठारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आनंद पुरोहित/ 19 मार्च 2026