क्षेत्रीय
19-Mar-2026


सिलेंडर की किल्लतर जारी, जमकर चल रही कालाबाजारी, १७०० रूपए तक पहुंचे सिलेंंडर के दाम छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे चरमराने लगी है। खजरी स्थित नाहर गैस ऐजेंसी गोदाम में रोजाना विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। जिसकी मुख्य वजह सिलेंडर न मिल पाना है। सिलेंडर लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी गैस ऐजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडर नहीं दिए जा रहे है। १० से १२ दिन पहले की बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर न तो घर पहुंच रहा है और ना ही गोदाम से मिल रहा है। गोदाम में सुबह के समय ५० से ६० उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचते है। जोकि लाइन लगाकर अपना नंबर आने का इंतजार करते है। लेकिन गोदाम में मौजूदा कर्मचारियों द्वारा महज ३० से ४० सिलेंडर वितरण के बाद सिलेंडर स्टाक समाप्त होने की बात कह दी जाती है। जिसके चलते १५ से २० उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए ही लौट जाते है। वहीं दूसरी और संचलाक द्वारा भरपूर सिलेंडर का स्टाक होने का दांवा किया जाता है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए है कि गेस ऐजेंसी के कर्मचारियों द्वारा मौजूदा उपभोक्ताओं को छोड़कर अपने अपने परिचितों को बिना नंबर के भी सिलेंडर उपलब्ध करा दे रहे है। ऐसे में गोदाम पहुंच रहे जरूरतमंदों को सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। १२ दिन पहले लगाया नंबर अब भी नहीं मिला सिलेंडर उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के १२ से १५ दिन बाद भी सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों को खाना बनाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीड़ित उपभोक्ता शोभा मिश्रा ने बताया है कि उन्होंने नाहर गैस ऐजेंसी में पिछले १२ दिनों पहले बुकिंग की थी। तभी बुकिंग ओटीपी भी आ गया था। लेकिन आज तक उनके घर सिलेंडर नहीं पहुंचा है। इतना ही नहीं उन्हे दो बार खजरी गोदाम से बिना सिलेंडर लिए ही वापस आना पड़ा है। लम्बी लाइन के चले जब तक उनका नंबर आया तब तक सिलेंडर खत्म हो चुके थे। नहीं उठाता कोई फोन सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे नाहर गैस ऐजेंसी के उपभोक्ताओं ने बताया है कि नाहर गैस ऐंसेंसी द्वारा कार्यालय का नंबर ०७१६२-२२२७०७ व ०७१६२-२३०७०७ जारी किया गया है। लेकिन इस पर फोन लगाने पर कोई फोन नहीं उठाता है। कभी धोखे से फोन उठ भी गया तो फोन में मौजूदा कर्मचारी उचित जवाब दिए बिना ही फोन काट देते है। इतना ही नहीं जब उन्हे बुकिंग १० से १२ दिनों पहले होना बताई जाती है तो वह बोल देते है कि गोदाम जाकर या अपने नजदीक जहां सिलेंडर मिल रहे है वहां जाकर सिलेंडर लेने की बात कहीं जाती है। चंद मिनटों में ही खत्म हो जाते है सिलेंडर नाहर गैस ऐजेंसी कार्यायल सिलेंडर लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को या तो गोदाम पहुंचाया जा रहा है या फिर उन्हे अपने नजदीकी क्षेत्र जहां सिलेंडर की गाड़ी खडी हो रही है वहां से सिलेंडर लेने की बात कहीं जा रही है। जैसे बुधवारी, छापाखाना, राजपाल चौक, बरारीपुरा, पाटनी टाकिज क्षेत्र के लिए पोला ग्राउंड के समीप सुबह सिलेंडर देने के लिए एक गाड़ी खड़ी होती है लेकिन गाड़ी में कुछ सिलेंडर ही होते है जोकि चंद मिनटों में ही बट जाते है। जिसके चलते अन्य उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है। पीड़ित अशुतोष ने बताया है कि वह दो दिन से सिलेंडर लेने आ रहे है लेकिन ऐजेंसी द्वारा १५ से २० सिलेंडर ही भेजे जा रहे है। जबकि उपभोक्ताओं की संख्या इससे बहुत अधिक होती है। जमकर चल रही कालाबाजारी शहर में घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर १५०० से १७०० रुपए तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मोहन नगर, छापाखाना, दिवाचीपूरा, सांवलेवाड़ी जैसे क्षेत्रों में खुलेआम सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे है। गोदामों में सिलेंडर न मिलने की स्थिति में उपभोक्ताओं को मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ रहा है। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026