क्षेत्रीय
19-Mar-2026


१ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सिवनी प्राणमोती में गुरूवार की शाम खेल-खेल में कबाड़ को गोदाम जलकर खाक हो गया। इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन गोदाम मेें रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि नगर निगम के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर १ घंटे में आग पर काबू पाया। मिली जानकारी अनुसार सिवनी प्राणमोती स्थित कबाड़ के गोदाम के समीप गुरूवार की शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने खेल-खेल में आग लगाई। तेज हवा के चलते आग कबाड़ तक पहुंच गई। कबाड़ में प्लास्टिक, टायर जैसे सामग्री रखी हुई थी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग बढ़ती देख आसपास के लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया है कि सूचना पर ही दो दमकल मशीन मौके पर पहुंची, वहीं तीन टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026