रेलवे अधिकारियों के पास भी नहीं होती जानकारी छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रेलवे द्वारा बिना पूर्व में सूचना दिए ही अचानक रेलवे फाटक बंद कर दिए जा रहे है। जिसकी वजह से रेलवे फाटक क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। रेलवे द्वारा फाटक मेंटेनेंस के कारण फाटक बंद किए जा रहे है। बुधवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया जहां मालधक्का के समीप स्थित रेलवे फाटक को बिना सूचना दिए ही बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से क्षेत्र में फाटक के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। लोग हॉर्न बजाते रहे लेकिन फाटक नहीं खुला। लगभग ४० मिनट के बाद फाटक को खोला गया। लेकिन इस बीच फाटक के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारे लग चुकी थी। हालांकि मालधक्का के समीप रेलवे फाटक ४० मिनट बंद रहा इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को भी नहीं थी। सुधार टीम द्वारा लगभग ३५ से ४० मिनट रेलवे फाटक का सुधार कार्य किया गया। इसके बाद फाटक खोला गया। लेकिन इस बीच क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई थी। पिछले दिनों भी चारफाटक क्षेत्र में रेलवे द्वारा मेंटेनेंस के कारण फाटक बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से राहगीरोंं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। चारफाटक स्थित रेलवे गेट बंद करने के दौरान भी रेलवे ने पूर्व में सूचना जारी नहीं की थी। पूर्व में देना होता है सूचना रेलवे जब भी इस तरह का सुधार कार्य करता है तो रेलवे को पहले से सूचना देना होता है। ताकि क्षेत्र से आने जाने वाले राहगीर अन्य मार्ग का उपयोग करे, और क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति निॢमत ना हो। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने अपनी लापरवाही व मनमानी के चलते ऐसी कोई सूचना पूर्व में जारी नहीं की, बल्कि बिना किसी को बताया बुधवार शाम फाटक बंद कर दिया गया। इस वजह से ही क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026