क्षेत्रीय
उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक व्यक्ति द्वारा अपने परिचित को रूम लेने के लिए पैसे देने के बावजूद रूम नहीं देने और पैसे वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ तालुका के उसटने गांव में रहने वाले रविंद्र अनंत गोरपेकर ने अपने ही गांव में रहने वाले चेतन मलीराम लोकनाथका के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत हिल लाइन पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने रूम लेने के लिए चेतन के बैंक खाते में रुपया भेजा था लेकिन उसने न तो रूम दिया और न ही पैसे लौटा रहा है। मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक धुमाल कर रहे हैं। संतोष झा- १९ मार्च/२०२६/ईएमएस