क्षेत्रीय
19-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)1 हिंदू कैलेंडर का नया वर्ष गुरुवार से श्ुारू हो गया। इसी के साथ नया विक्रम संवत भी शुरू हो गया। शहर सहित जिले में चैत्र महीने के पहले दिन नए साल और नवरात्रि की शुभकामनाएं लोगों को तिलक लगाकर दी गई। सुबह से शहर के चौराहों पर धार्मिक, सामाजिक मंडलों के सदस्यों ने शहरवासियों को कुृमकुम का तिलक लगाया और बधाईयां दी। शहर के फव्वारा चौक, तिलक मार्केट, गणेश चौक, इएलसी चौक पर ये आयेाजन हुए। छत्रपति शिवाजी मंडल ने शिवाजी चौक पर सभी को तिलक लगा कर हिंदू नव वर्ष ओर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। अक्षय ओक्टे ने बताया कि मंडल के मार्गदर्शक नरेंद्र पटेल, विक्की सोनी , नरेंद्र माहौरे,राजा कहार,रिंकु मालवी, विशाल सूर्यवंशी, विक्की ठाकरे, मनीष डेहरिया,दादा ठाकुर, मिलन पटेल, मयंक कपाले, अभिषेक दोईफोड़ेे, अर्चित दाढ़ें, करण कुणाल आदि मौजूद रहे। गुडी की पूजा कर एक दूसरे को दी बधाई फोटेा है चैत्र प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। मराठीभाषी इस दिन लकड़ी के डंडे में नए वस्त्र के साथ कलश बांधते हैं और उसे अपने घर की छत पर लगाकर उसकी पूजा करते हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में परिवारजनों ने गुड़ी पड़वा मनाया। एक दूसरे को बधाई देते हुए घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। वरिष्ठ नागरिक मंच ने गुढी की पूजा की। इस अवसर पर नामदेव सरोदे, राजेश दोड़के हरिभाऊ मोहितर, देवराव घोघरे, प्रभाकर ठाकरे, चन्द्र किशोर माटे आदि उपस्थित थे। शिवाजी चौक पर मनाया गुड़ी पड़वा पर्व मराठा समाज ने भी किया आयोजन जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने गुरुवार को सभी सामाजिक बंधु और मातृशक्ति के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाया। समाज के अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने बताया कि महाराष्ट्रीय परिवारों ने सुबह अपने-अपने घरों पर गुड़ी बांधकर पूजन पाठ किया। सुबह 9 बजे नागपुर रोड शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक गुड़ी बांधकर सुख समृद्धि की कामना की। गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का प्रमुख पर्व है जो विजय, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। देवी मंदिरों में नौ दिनी आराधना शुरू इधर नवरात्र के प्रारंभ पर शहर के देवी मंदिरों में नौ दिनी आराधना शुरू हुई। सजे धजे मंदिर परिसर सुबह से ही देवी भजनों से गूंज उठे। पांच बजे के बाद मंदिरों के पट दर्शन के लिए खोल दिए गए। इससे पहले मातारानी का पूजन और श्रृंगार का काम पूरा कर लिया गया। स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों में जल अर्पण करने पहुंचे। कई घरों में भी चैत्र नवरात्र की पूजा शुरू हुई। मंदिरो गुरुवार की शाम आकर्षक रोशनियां से नहाते दिखे। बड़ी संख्या में लोग रात को भी देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, कालीबाडीमंदिर, बगलामुखी मंदिर बरारीपुरा, षष्ठी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर चार फाटक, अन्नपूर्णा मंदिर पातालेश्वर,शैलपुत्री मंदिर बुधवारी बाजार में रात को आरती में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने की मां दुर्गा की आराधना चैत्र नवरात्रि की पावन प्रतिपदा के अवसर पर शेषराव यादव ने विधिवत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यादव ने कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो शक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए और जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026