लिंगा में तीन दिनी आयोजन शुरू,माताजी निर्मलादेवी का मनेगा 103वां जन्मदिवस छिंदवाड़ा (ईएमएस)। चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के दिन गुरुवार को सहजयोग की प्रणेता श्रीमाताजी निर्मलादेवी का तीन दिनी जनमोत्सव लिंगा के शिवपर्वत परशुरू हुआ। इस बार उनका 103वें जन्मोत्सव बनाने देश-दुनिया के सहजयोगी छिंदवाड़ा आए हैं। शुभारंभ माता निर्मला देवी के जयकारे के साथ किया गया। मीडिया प्रभारी ललित ज्वेल ने बताया कि सहजयोग नेशनल ट्रस्ट के वायस चेयरमेन केप्टन सोहनलाल भल्ला सहित अन्य पदाधिकारियेां की मौजूदगी में महोत्सव की शुरुआत हुई। भल्ला ने सभी को माताजी के 103वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माताजी ने मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया था। आज हम माताजी से भक्ति,शक्ति,प्रेम और समपर्ण मांगे। इससे पहले सुबह श्रीमाताजी के चरण लिंगा स्थित आश्रम में जन्म स्थली से लाए गए। यहां सभी टस्टियों एवं सहजयोगियों ने पूष्प अर्पित किए ओर पूजन किया। पश्चात परिसर में आयोजित बाल शक्ति कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। शाम को हवन आयोजित हुआ। सहजयोगी भाई बहनों ने आहूतियां अर्पित की। इसके बाद मुक्ताकाशी मंच से विभिन्न शहरों से आए सहजयोगी भाई-बहनों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत नृत्य,गायन और नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026