क्षेत्रीय
19-Mar-2026


श्री रामेश्वरम धाम में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ श्ुारू छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। श्री रामेश्वरम धाम में बने विशाल यज्ञ स्थल में देर शाम तक सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार ने हजारों यजमानों ने साथ 1008 कुंडों में मंत्राचार्य के बीच आहुतियां समर्पित की। इसके पूर्व सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्वालुओं ने श्री रामेश्वरम धाम में सुबह के समय श्री शिव अभिषेक और दोपहर में देवीजी का विधि विधान से सहस्त्रार्चन किया। 19 मार्च से 26 मार्च तक 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ चलेगा। महायज्ञ गुजरात कोहना से पधारे महंत सीताराम बापू, ओमकारेश्वर से पधारे महंत मंगलदास त्यागी, आनंद धाम राजना से पधारे संत विवेकजी महाराज और आचार्य पं. अरूण शर्मा शास्त्री एवं 200 से अधिक पुजारियों की प्रमुख उपस्थिति में कराया जा रहा है। 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री शिव अभिषेक, दोपहर 1:30 बजे से देवी सहस्त्रार्चन एवं दोपहर 3 बजे से 1008 कुंडों में आहुतियां डाली जाएगी। यज्ञस्थल के पास ही आमजनों और श्रद्धालुओं के लिए आहुतियां अर्पित करने हेतु अलग से यज्ञकुण्ड बनाया गया है, जहां पर सभी आमजन और श्रद्धालु आहुतियां अर्पित कर रहे है। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026