उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर महानगरपालिका के परिवहन विभाग द्वारा संचालित एक बस के चालक पर मर्सिडीज कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंबिवली पश्चिम में रहने वाले पेशे से बिल्डर मेघराज दूंदा तुपागे (५१) ने बस चालक के खिलाफ उल्हासनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को ईकेए कंपनी के उल्हासनगर मनपा के ट्रान्सवोल्ट कंपनी द्वारा चलाई जाने वाली बस क्रमांक एमएच-०५-एफ़जे-२१६९ के चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाते हुए उल्हासनगर के कैंप एक, सेंचुरी रेयॉन कंपनी के गेट के सामने उनकी मर्सिडीज को जोरदार टक्कर मारने और उनकी गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की है। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत वालके कर रहे हैं। संतोष झा- १९ मार्च/२०२६/ईएमएस