छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर शुक्रवार को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे छिन्दवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर व सिहोर जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। नकुलनाथ 20 मार्च को सुबह 10.30 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से वे हेलीकाप्टर से नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11.30 बजे नरसिंहपुर जिला पहुंचकर रानी अवंतीबाई शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्र में शामिल होने के बाद वे अमरवाड़ा के सालीवाड़ा में मां शारदा मंदिर में देवी दर्शन करेंगे। सालीवाड़ा शारदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में भी वे सम्मिलित होंगे। अपराहृ 4 बजे वे शिकारपुर आएंगे। शनिवार 21 मार्च को वे सुबह 10.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के नीमकुही पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व तेजीलाल सरेयाम के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। यहां से वे पांढुर्णा के धनोरा नांदनवाड़ी एवं चिचोलीबड़ पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित होंगे। शाम चार बजे के बाद वे छिंदवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत करेगे। 22 मार्च रविवार को नकुलनाथ सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा छिन्दवाड़ा से सिहोर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सिहोर जिले के सलकनपुर पहुंचकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इंदौर के लिए रवाना होंगे। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026