क्षेत्रीय
19-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को झूलेलाल जयंती और चेटीचंड पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि प्रेम और करुणा के अमर संदेश वाहक भगवान झूलेलालजी की जयंती पर समस्त सिंधी समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। चेटीचंड के पावन अवसर पर भगवान झूलेलाल से यही कामना है कि वे मानवता की रक्षा करें और हमारे जीवन को ज्ञान व सद्भाव से रोशन करें। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026