क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) दक्षिण-पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में एक वाहन चालक के साथ कथित तौर पर डंपर ऑपरेटरों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा हैं। उक्त घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पीड़ित वाहन चालक ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और बड़ी संख्या में डंपर ऑपरेटरों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि संख्या अधिक होने के कारण वह खुद को बचा नहीं सके और उन्हें चोटें भी आई हैं। पीड़ित ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा हैं की मामले की जानकारी मिलते ही प्रबंधन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एसईसीएल में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। 20 मार्च / मित्तल