नई दिल्ली (ईएमएस)। एक तरफ जहां सोशल मीडिया के कई फायदे हैं तो दूसरी तरफ कई सारे नुकसान भी हैं। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर हरियाणा के एक गांव में भारी बवाल मच गया। इस दौरान हुए विवाद में एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक तरफ जहां सोशल मीडिया के कई फायदे हैं तो दूसरी तरफ कई सारे नुकसान भी हैं। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट को लेकर हरियाणा के एक गांव में भारी बवाल मच गया। इस दौरान हुए विवाद में एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में भारी तनाव पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नूंह के एक गांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गुरुवार को विवाद हिंसक हो गया। झगड़े के दौरान 55 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस तैनात की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरे मामले की शुरुआत बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई थी। यह कहासुनी सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर थी। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता गया और गांव के अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026