क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पंद्रहवीं पुलिस बटालियन में आयोजित तीन दिवसीय ऐरोबिक्स थैरेपी प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर डीएसपी विनोद कुमार बघेल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह तथ्य सबको पता है कि पहला सुख निरोगी काया है, दूसरा सुख घर में माया, जो आप सबके एटीएम में महीने की पहली तारीख को वेतन के रूप में आ जाता है। हमेशा वर्क आउट करेंगे तो स्वस्थ रहेंग, ऐरोबिक्स थैरेपी इसके लिए कारगर है। इस अवसर पर ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत के मुख्य प्रशिक्षक और ऐरोबिक्स थैरेपी एक्सपर्ट जितेंद्र मेश्राम ने कहा कि आज मल्टीनेशनल कम्पनियां कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए मनोरंजक सत्र करने लगी है। कार्यक्रम में मेजर लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया के साथ क्लब कोषाध्यक्ष राजिंदर सिंह भाटिया, ट्रेनर छाया रसाल सहित कई लोग मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 20 मार्च 2026