क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) वरिष्ठ साहित्यकार, कवि व कथाकार रामेश्वर खरे के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश लेखक संघ इंदौर इकाई और श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा मार्च की मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत करते हुए गजलकार पूजा कृष्णा ने दर्द की अभिव्यक्ति करते ...तुम्हारे बिन नजर जब आइने से हम मिलाते हैं, अकेलापन तड़पता, सिसकती आह पाते हैं...पेश की। डॉ. सूर्यकांत गुजराती की कविता सदैव आई से शुरू होती है। उन्होंने कहा कविता का जन्म कहीं भी, कभी भी हो सकता है। उसका धर्म होता है, सत्य का संदेश देना। हास्य-व्यंग्य के वरिष्ठ कवि प्रदीप नवीन ने ..फल पका हुआ कभी तोड़ता नहीं। सीधी-सच्ची राह को कभी मोड़ता नहीं... कविता के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया। संचालन इकाई सचिव संतोष मोहंती ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक, प्रभु त्रिवेदी सहित जाने माने साहित्यकार कार्यक्रम में शामिल हुए। आनंद पुरोहित/ 20 मार्च 2026