इन्दौर (ईएमएस) वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष्मण नवाथे के सान्निध्य में गुड़ी पड़वा, नव संवत्सर एवं संघ संस्थापक हेडगेवार के जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा प्रकल्प संजय स्पंदन द्वारा संघ की प्रार्थना और उसके हिंदी अनुवाद का वीडियो रिलीज किया गया। संघ की संस्कृत प्रार्थना का गायन वरिष्ठ शिक्षाविद प्राचार्य डॉ. लिली डावर द्वारा एवं उसका हिंदी में भावार्थ प्रोफेसर राजीव शर्मा द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विमोचित इस विडियो के बारे में आरएसएस के इंदौर विभाग संघ चालक डॉ. मुकेश मोढ का कहना है कि प्रार्थना इतने भावपूर्ण ढंग से गाई है कि इसे सुनकर हम सभी स्वयं सेवकों को गर्व हो रहा है। आनंद पुरोहित/ 20 मार्च 2026