भोपाल(ईएमएस)। शहर के कटारा हिल्स थाना इलाके में बीती देर रात एक रजाई-गद्दे की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में खासी अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटे करीब 20 ऊपर तक ऊंची थी, जो दूर से ही नजर आ रही थी। सूचना मिलने पहुचीं फायर बिग्रेड की दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट है। इसके पास ही एक रजाई-गद्दे की दुकान है। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात इस दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड को दी। खबर मिलने पर पहुचीं दमकलो ने जैसै-तैसै आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी। शुरुआत में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जुनेद / 20 मार्च