क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- पानी में घोलकर पी लिये दो जहरीले पैकैट भोपाल(ईएमएस)। शहर के देहात इलाके के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे जान देने के कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय जयदीप यादव मनीराम नई बस्ती, सिकंदराबाद में रहता था। बीती 15 मार्च को वह परिवार वालो को बिना बताए जगन्नाथ पुरी स्थित किराए के मकान में रहने चला गया था। 17 मार्च को उसने अनाज में रखने वाले जहरीले पाउडर के पांच पैकेट खरीदे। बाद में वह अपने कमरे पर पहुचां और दो पैकेट पानी में डालकर पी लिए। इसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर पड़ा रहा। काफी देर बाद मकान मालिक और पड़ोसियो की इसकी जानकारी लगी जिसके बाद उसे अस्पताल पहुचांया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस का अनुमान है की आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है। जुनेद / 20 मार्च