खेल
21-Mar-2026
...


चेन्नई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने आईपीएल सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग को दिये जाने पर हैरानी जतायी है। बालाजी के अनुसार टीम के पास रविन्द्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होने के बाद भी युवा रियान को कपतानी देना अजीब सी बात है। रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन के चेन्नई सुपरकिंग्स जाने के बाद रियान को कप्तानी सौंपी है। रॉयल्स आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ करेगी। बालाजी ने कहा, मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान हूं, विशेषकर जब आपके पास यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी कप्तानी के लिए उपलब्ध हों। साथ ही कहा कि इसके परिणाम मिश्रित को हो सकते हैं। मुख्य कोच कुमार संगकारा का मार्गदर्शन भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा, आईपीएल में कप्तानी का अर्थ केवल मैदान पर फैसले लेने की क्षमता नहीं है बल्कि यह इस बारे में भी है कि आप ड्रेसिंग रूम में किस प्रकार से प्रबंधन करते हैं। उन्होंने साथ ही कहा, इस नजरिए से मुझे लगता है कि यह दोधारी तलवार है। संगकारा से जरूर सहायता मिलेगी और आपको मार्गदर्शन की जरूरत है। हमने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के साथ एक सफल युवा कप्तान के तौर पर आगे बढ़ते देखा है। यह रियान पराग के लिए एक अवसर हो सकता है। अगर वह अपने प्रदर्शन को ठीक रहते हैं और अपनी लीडरशिप से मैदान पर प्रभाव छोड़ सकते हैं तो इससे उन्हें सहायता मिलती है। पराग ने आईपीएल के पिछले सत्र में सैमसन के नहीं रहने पर 8 मैचों मैच में कप्तानी की थी जिसमें से दो में टीम जीती थी। वहीं कोच संगकारा का मानना है की टीम पराग की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘’रियान ने दबाव में संयम से खेला है। क्रिकेट की अपनी अच्छी समझ का उन्होंने अच्छा नमूना दिखाया है। पहले से ही कप्तानी करने के कारण उन्हें ड्रेसिंग रूम का समर्थन मिला हुआ है। हमें भरोसा है कि वह कप्तान की भूमिका में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ईएमएस 21 मार्च 2026